38 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

बाईपास पर आधी रात भीषण हादसा

Must read

– साइकिल सवार को बचाने में कार खंभे और दीवार से टकराई
– एयरबैग ने बचाई जान
फर्रुखाबाद। नवाबगंज क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जहां तेज रफ्तार कार अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर बिजली के खंभे और घर की चारदीवारी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, लेकिन एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई।
घटना रात करीब 12 बजे नवाबगंज बाईपास मार्ग पर गुनगुन ढाबे के पास की है। जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र के नगला खैरबंद निवासी हिमांशु पुत्र राजीव शाक्य अपने एक साथी के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी अचानक एक साइकिल सवार उनकी कार के सामने आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने साइकिल सवार को बचाने के लिए जैसे ही गाड़ी मोड़ी, कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर दिव्यांशु पुत्र गिरीशचंद्र के घर के बाहर बने शौचालय की दीवार में जा घुसी। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बिजली का खंभा टेढ़ा हो गया और घर के बाहर बना शौचालय भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में सवार दोनों लोगों को गंभीर चोट नहीं आई, जिसका मुख्य कारण समय पर एयरबैग खुलना रहा।
चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद साइकिल सवार मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article