शाहजहांपुर। शादी समारोह में बुकिंग पर कार ले गए रामचंद्र मिशन के दलेलगंज निवासी कुलदीप राठौर की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह पुवायां के सदापुर गांव के पास उनकारे शव कार के अंदर पड़ा मिला। कुलदीप रविवार रात शहर से एक बरात में अपनी स्विफ्ट डिजायर कार बुकिंग पर लेकर गए थे।
बुकिंग पर कार ले गए चालक की गोली मारकर हत्या
सोमवार सुबह करीब सात बजे पुवायां में बड़ागांव से सदापुर गांव की ओर जाने वाले सड़क किनारे ग्रामीणों ने कार खड़ी देखी। उसका आगे का गेट खुला था। मौके पर जाकर देखा तो एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था। सीओ प्रवीण मलिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास में ही एक तमंचा पड़ा था। पीठ में गोली का घाव था।
सोमवार सुबह सड़क किनारे कार के अंदर मिला शव
कार के नंबर के जरिये कुलदीप के भाई कमल राठौर से संपर्क किया गया। हुलिया बताने पर अपने भाई के रूप में पहचान कर ली। प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि जांच की जा रही है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


