42 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

चुनाव से पहले अपना कुनबा दुरुस्त करने में जुटी सपा

Must read

 

फर्रुखाबाद। पिछले दिनों हुई मासिक बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने साफ कर दिया था कि जो निष्क्रिय लोग पार्टी की तीन बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहेंगे उन्हें पदमुक्त कर दिया जाएगा। इसी सिलसिले को आगे बढ़ते हुए रविवार को आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने निष्क्रिय पदाधिकारी को हटाकर फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 23 विस्मिल नगर के सभासद नौशाद अहमद को जिला कमेटी में जिला सचिव के पद की जिम्मेदारी दी है।
पार्टी के जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने बताया जो भी लोग निष्क्रिय हैं पार्टी संगठन द्वारा दिए गए कार्य को पूर्ण नहीं कर रहे हैं अथवा पार्टी संगठन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं अथवा सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के साथ जनता के बीच नहीं जा रहे हैं, और पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं उन्हें प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार संगठन से बाहर कर दिया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article