43 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

ट्रंप पर हमले की घटना पर पीएम मोदी के कड़े तेवर

Must read

– “लोकतंत्र में हिंसा बर्दाश्त नहीं”, परिवार की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना
नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और इस तरह की घटनाएं वैश्विक लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने हमले की घटना पर चिंता जताते हुए ट्रंप और उनके परिवार की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हो सकती।
सूत्रों के अनुसार, यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका में चुनावी माहौल गरम है और सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट पर हैं। ट्रंप पर हुए हमले ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक माहौल दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भारत की ओर से आया यह बयान वैश्विक स्तर पर एक मजबूत संदेश माना जा रहा है कि लोकतंत्र में असहमति का रास्ता संवाद है, न कि हिंसा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं केवल एक देश तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति और सुरक्षा पर भी असर डालती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी नें स्पष्ट किया कि भारत लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से खड़ा है। हिंसा के खिलाफ यह कड़ा संदेश न केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है कि लोकतंत्र की रक्षा केवल कानून से नहीं, बल्कि सोच और व्यवहार से भी होती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article