शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
24 फरवरी 2026 को एक युवती की तहरीर पर पवन सक्सेना व शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि पवन ने युवती को विवाह का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथी शिवम ने घटना का वीडियो बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले में थाना सदर बाजार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन भी किया गया।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के निकट से वांछित अभियुक्त पवन सक्सेना (21 वर्ष), निवासी ग्राम सिसनई, थाना सेहरामऊ दक्षिणी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी दोपहर करीब 1:30 बजे की गई।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है। वहीं, फरार दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी है।
उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार व हेड कांस्टेबल शहनवाज आलम की टीम ने यह कार्रवाई की।


