35 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

कोतवाल ने सांसद प्रतिनिधि पर लगे आरोपों को बताया निराधार

Must read

 

मोहम्मदाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। उन्होंने साफ किया कि किसी भी प्रकार की ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की गई थी, जिससे किसी विशेष समाज, विशेषकर क्षत्रिय समाज की भावनाएं आहत हों।
कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और टिप्पणियां तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा के खिलाफ समाज विशेष के प्रति आपत्तिजनक बयान देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल भी देखने को मिला। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच और तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि इस प्रकार का कोई बयान आधिकारिक रूप से नहीं दिया गया था।
उन्होंने आगे कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मामले को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, जिससे अनावश्यक विवाद की स्थिति पैदा हुई। पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी खबर या बयान को बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर साझा न करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।
इधर, इस मामले को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं, लेकिन पुलिस के स्पष्टीकरण के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article