42 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

गैस एजेंसी निलंबन के बाद उपभोक्ता परेशान, एजेंसी शिफ्ट होने के बाद भी नहीं मिल रही गैस

Must read

फर्रुखाबाद। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फतेहगढ़ स्थित बलराम गैस सर्विस के निलंबित होने के बाद उसके उपभोक्ताओं को फर्रुखाबाद स्थित पीयूष गैस एजेंसी से जोड़े जाने का निर्णय लिया गया, लेकिन वितरण व्यवस्था अभी तक सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीयूष गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर वितरण शुरू करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को अवगत कराया गया है, लेकिन एजेंसी का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई लिखित आदेश और उपभोक्ताओं का डाटा प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में बिना आधिकारिक निर्देश के सिलेंडर वितरण संभव नहीं है।
उधर, बलराम गैस सर्विस के उपभोक्ता जब फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद स्थित पीयूष एजेंसी पहुंचते हैं, तो उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। एजेंसी की ओर से स्पष्ट कहा जा रहा है कि जब तक विभाग से लिखित आदेश नहीं मिलता, तब तक वितरण शुरू नहीं किया जाएगा। इस स्थिति से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। समस्या से आक्रोशित लोगों ने भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी राहुल राठौर को इस पूरे मामले से अवगत कराया।
इस पर राहुल राठौर ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सुरेंद्र यादव से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने आश्वस्त किया कि वे पीयूष गैस एजेंसी से बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जल्द ही घर-घर सिलेंडर वितरण की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article