42 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

एक माह में तीन चोरियां, पुलिस खाली हाथ

Must read

अजीजगंज चौकी की कार्यशैली पर उठे सवाल, लोगों में आक्रोश

शाहजहांपुर।चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज चौकी इलाके में एक माह के भीतर हुई तीन चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद अब तक किसी भी मामले का खुलासा न होना पुलिस की निष्क्रियता को उजागर कर रहा है। जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को अजीजगंज में एक ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े विनोद कुमार के ई-रिक्शा से चोर बैटरियां चोरी कर ले गए थे। घटना के बीस दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। इसके अलावा आनंद विहार कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक सुनील शुक्ला और किराये के मकान में रह रहे अरुण कुमार के घर से भी लाखों रुपये की चोरी हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन खुलासे के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई गई। लगातार हो रही चोरियों और पुलिस की सुस्त कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं। फिलहाल अजीजगंज क्षेत्र की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article