29 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

फर्जी पेटीएम मैसेज दिखाकर दुकानदार से 21 हजार की ठगी, CCTV में कैद हुए ठग

Must read

 

पुवायां।नगर के चौराहा बाजार स्थित धीरज जनरल स्टोर पर ठगों ने सुनियोजित तरीके से 21 हजार रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठग पहले दुकान पर पहुंचे और 10 हजार रुपये के नोटों का हार (छुट्टा/बंडल) मांगा। इसके बाद उन्होंने 10 हजार रुपये की नोटों की गड्डी ली। इसी दौरान ठगों ने दुकानदार को विश्वास में लेते हुए ₹21,000 का फर्जी पेटीएम ट्रांजैक्शन मैसेज दिखाया और मौके से फरार हो गए।

 

दुकानदार धीरज भारद्वाज को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत पुवायां थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तस्वीरें निकाल ली हैं।

 

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर ठगों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

अपील: पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी डिजिटल भुगतान की पुष्टि बिना रकम दिए करें और केवल मैसेज देखकर भरोसा न करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article