29 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

ओवरलोड बालू डंपरों का खुला खेल: एआरटीओ प्रशासन को चुनौती, ‘इंट्री सिस्टम’ पर उठे सवाल

Must read

 

 

शाहजहांपुर।जनपद में ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध के बावजूद बालू से भरे डंपर दिनदहाड़े सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। चौक कोतवाली क्षेत्र गर्रा नदी के पास से फर्रुखाबाद से बालू लाकर बेधड़क बिक्री की जा रही है, जिससे एआरटीओ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्ती के आदेश जारी हैं, तो आखिर ये डंपर बिना किसी डर के कैसे दौड़ रहे हैं। बालू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कार्रवाई का कोई भय नहीं दिखता।

 

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से “इंट्री सिस्टम” का खेल चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिन वाहनों के नंबर एक खास व्हाट्सएप ग्रुप या नंबर पर पहले से दर्ज होते हैं, उन्हें बिना रोक-टोक जिले में प्रवेश और संचालन की अनुमति मिल जाती है। चाहे वाहन ओवरलोड हो या दिन के उजाले में नियमों का उल्लंघन कर रहा हो, उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह “इंट्री मास्टर” कौन है, जो इस पूरे खेल को संचालित कर रहा है? और क्या इस नेटवर्क की जानकारी अधिकारियों को नहीं है क्या ?

 

आरोप तो यहां तक हैं कि शिकायत करने वालों की जानकारी भी बालू माफियाओं तक पहुंचा दी जाती है, जिससे कार्रवाई की उम्मीद और भी कमजोर पड़ जाती है।

 

ऐसे में जरूरत है कि एआरटीओ इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि ओवरलोडिंग के इस अवैध खेल पर लगाम लगाई जा सके और कानून व्यवस्था की साख बरकरार रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article