41 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

अजीज कुरैशी को श्रद्धांजलि: अखिलेश यादव ने याद किए उनके सिद्धांत

Must read

– जौहर यूनिवर्सिटी में योगदान को सराहा
लखनऊ। पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी को लखनऊ में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि अजीज कुरैशी ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि अजीज कुरैशी का राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन साफ-सुथरी छवि का उदाहरण रहा है। उन्होंने हर पद पर रहते हुए निष्पक्षता और मूल्यों को प्राथमिकता दी, जो आज की राजनीति में दुर्लभ होती जा रही है।
उन्होंने खास तौर पर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में उनके योगदान को याद किया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सोच और प्रयास लंबे समय तक समाज को दिशा देते रहेंगे। जौहर यूनिवर्सिटी को खड़ा करने और उसे पहचान दिलाने में उनका अहम सहयोग रहा।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अजीज कुरैशी के व्यक्तित्व और उनके सिद्धांतवादी जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article