38 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

पिपरी-नाथूपुर में उपभोक्ताओं का उग्र प्रदर्शन

Must read

– महिला-पुरुष सड़कों पर उतरे
कानपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में बढ़ता असंतोष अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के पिपरी और नाथूपुर गांव में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपभोक्ता एकत्र हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जहां सीमित बिल आता था, वहीं अब मीटर लगने के बाद खर्च कई गुना बढ़ गया है। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने मीटर हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया।
मौके पर स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब बिजली विभाग की टीम मीटर लगाने पहुंची। ग्रामीणों ने टीम का घेराव कर लिया और काम रुकवा दिया। महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने प्रदर्शन को और उग्र बना दिया, जिससे प्रशासन को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और स्पष्ट कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर हटाए नहीं जाएंगे, विरोध जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article