28.1 C
Lucknow
Friday, July 31, 2026

हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा गरीब नवाज ईंट भट्ठे का मालिक

Must read

 

सैकड़ों वर्ष पुराने ब्रह्म बाबा के पेड़ की जड़ें काटकर कर रहा कमजोर।

श्रद्धालुओं ने इकट्ठे होकर जताया विरोध।

थाना निगोही के पतराज पुर का मामला।

प्रशासन ने अगर भट्ठा मालिक पर नही की कार्यवाही तो हो सकता है बवाल।

निगोही के गांव पतराज़ पुर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने ब्रह्मदेव बाबा के पेड़ की जड़ें काटकर गरीब नवाज भट्ठे का मालिक हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है।पीपल के पेड़ की पूजा सैकड़ों वर्षों से श्रद्धालु करते चले आ रहे हैं।जिस हर वर्ष एक दो बार मेला भी लगता है।क्षेत्रीय ही नही दूर दराज के आस्थावान हिंदू भी इन ब्रह्मदेव बाबा के स्थान पर आकर अपना प्रसाद चढ़ाते हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार ब्रह्म देव बाबा की समाज में बहुत आस्था और मान्यता है।लेकिन पास में स्थित गरीब नवाज ईंट भट्ठे का स्वामी अब लाखों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहा है। आस पास फैली ब्रह्म बाबा के पेड़ की जड़ों को काट काट कर गड्ढे कर रहा है जिससे आंधी या बरसात में ब्रह्म बाबा का पेड़ उखड़ जाए।भट्ठा स्वामी की हरकतों से परेशान ग्रामीणों ने भट्ठा मालिक के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।स्थानीय ग्रामीणों ने सैकड़ों साल पुराने ब्रह्म बाबा के पेड़ की सुरक्षा की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।और सनातन धर्म की आस्था से खिलवाड़ करने वाले गरीब नवाज भट्ठा मालिक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग भी की है।जिससे आस्था के केंद्र ब्रह्म बाबा के पवित्र और धार्मिक स्थान की पवित्रता बनी रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article