29 C
Lucknow
Wednesday, April 22, 2026

डीसीएम से आमने-सामने की टक्कर, ग्राम प्रधान बाल-बाल बचे

Must read

 

कांट ;- थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ग्राम दिलावरपुर के ग्राम प्रधान अरविंद कुमार सिंह अपने गांव लौट रहे थे, तभी पीपरोला के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक डीसीएम वाहन ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ग्राम प्रधान अरविंद कुमार सिंह बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।बताया जा रहा है कि डीसीएम चालक गलत दिशा में वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। फिलहाल मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article