शाहजहांपुर। आज नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सक्सेना, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण अवस्थी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी के साथ शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान पत्रकारों के हित, सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पत्रकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को किस प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाए और एक मजबूत मुहिम के रूप में पूरे देश में फैलाया जाए।
इस मौके पर अनिल मिश्रा, नरेंद्र यादव सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।


