फर्रुखाबाद ।रविवार को कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथरामई एवं इकलहरा गांव में आग लग जाने से कई परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए थे उनकी पीड़ा को बांटने एवं इस बुरे समय में उनकी मदद करने के लिए समाजवादी पार्टी आगे आई है।
पार्टी के प्रवक्ता सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि रविवार को कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पथरामई में ऋषिपाल बाथम, खिलाड़ी बाथम, टीकाराम बाथम, उधम सिंह, सुखबीर, अमर सिंह शर्मा एवं श्याम सिंह तथा इकलहरा गांव के प्रवेश शर्मा, रवि शर्मा, सुरेंद्र पाल शर्मा, सुरेश शर्मा, पूजा देवी शर्मा के घरों में प्राकृतिक आपदा के रूप में आग लग गई तेज हवा के कारण आग ने जमकर तांडव किया एवं बर्बादी की लपटों ने इन गरीबों के आशियाने जलाकर राख कर दिए, ट्रैक्टर, बाइक, अनाज, कपड़े, घरों में रखी नगदी तथा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया एवं किसानों के पशुओं ने भी इस अग्निकांड में अपनी जान गंवाई है। उनकी पीड़ा को समझते हुए समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव जिला, महासचिव इलियास मंसूरी खाने-पीने हेतु राशन आदि गृहस्थी का अन्य सामान लेक सोमवार पीड़ितों के बीच पहुंचे, पीड़ितों से मिलकर उनका दु:ख बांटा एवं कपड़े इत्यादि अन्य सामान खरीदने के लिए नगद रूप से आर्थिक मदद भी की।
जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि जिले के अन्य समाजवादी साथी अभी अग्नि पीड़ितों का सहयोग करें व उनके पहने वखाने के लिए सभी लोग सहयोग करें और अग्नि पीड़ितों की दुख की घड़ी में उन्हें पहनना और खाने की मजबूरी से बचने का काम करें। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की की अग्निपितों को तुरंत मुआवजा दिलाया जाए।
इस दौरान प्रदेश सचिव एवं कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष दिवाकर, कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, धर्मेंद्र यादव प्रधान, राकेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अशोक अंबेडकर राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, बंटी यादव राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, बीके गंगवार जिला सचिव एवं शिवम पटेल महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड तथा अन्य पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।
पथरामई व इकलहरा अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आई सपा


