35 C
Lucknow
Monday, April 20, 2026

दुकान में घुसकर मारपीट व धमकी देने का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Must read

फर्रुखाबाद।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में एक दुकान में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कायमगंज क्षेत्र निवासी अमित कुमार पुत्र रतिराम ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि मोहल्ला ढुईया थाना मऊदरवाजा निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल सिंह तथा उसके दो अन्य साथी और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी दुकान में घुसकर अभद्रता की।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह भयभीत हो गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article