फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जयंती का आयोजिन किया गया। पार्टी के प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि आज भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय तथा भारत दास बाबा आश्रम अमृतपुर एवं सिरौली (खेड़ा) में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं प्र.जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा के द्वारा जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा ने वर्तमान सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हमारे समाज की आन बान शान हमारी धरोहर भगवान परशुराम जयंती की छुट्टी जो समाजवादी पार्टी की सरकार में लागू हुई थी, उसे ब्राह्मणों का ही एकमुश्त वोट लेकर बनी इस सरकार ने समाप्त कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि भविष्य में जब भी समाजवादी सरकार बनेगी फिर से भगवान परशुराम जयंती की छुट्टी लागू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्तामद में मदांध हो चुकी है। ब्राह्मणों का लगातार अपमान किया जा रहा है, उन्हें सताया जा रहा है। सोनभद्र से लेकर गाजियाबाद तक तमाम ऐसे उदाहरण हैं जहां ब्राह्मणों का उत्पीड़न किया गया। ब्राह्मण समाज अपने उत्पीड़न और अपमान का बदला आने वाले समय में जरूर लेगा, भगवान परशुराम का यह फरसा ही भाजपा के अहंकार का अंत करेगा।
इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव विनीत परमार, मुन्ना लाल अग्निहोत्री, अनिल अवस्थी, शैलेश अवस्थी, समर दीप सिंह, भद्दू सिंह पूर्व प्रधान, दिलीप दीक्षित, बीरेंद्रपाल दीक्षित, विजय दीक्षित, कृष्णमूर्ति पांडेय, सप्पू तिवारी, उदित दीक्षित, उपेन्द्र दीक्षित, सुदेश दीक्षित, प्रबल दीक्षित, गोलू दीक्षित, प्रवेश दीक्षित आदि सैकड़ों ब्राह्मण समाज के युवा एवं वरिष्ठजन तथा अन्य पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।


