बदायूं: यूपी के बदायूं (Badaun) जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव में हाईटेंशन लाइन (high-tension line) पर काम कर रहे युवक अरविंद यादव की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक शटडाउन के बाद पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था, लेकिन अचानक लाइन में करंट दौड़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था, जिसमें युवक का शरीर बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए गएग्रामीणों का कहना है कि शटडाउन के बावजूद सप्लाई चालू कर दी गई या तकनीकी गड़बड़ी के चलते करंट आया।
वहीं, घटना के दौरान मौजूद साथी युवक के फरार होने की बात भी सामने आई है। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


