शाहजहांपुर। कोतवाली तिलहर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान पीलीभीत निवासी वाहिद खां और खुदागंज क्षेत्र के फत्ते के पैर में गोली लगी। वहीं चौक कोतवाली क्षेत्र के ककरा खुर्द निवासी मुन्ना को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आपराधिक घटनाओं के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।


