28 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

एडीएम ने किया जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण,पहले बैच का समापन

Must read

 

👉शाहजहांपुर – अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने तिलहर क्षेत्र स्थित सेंट मैरी स्कूल पहुंचकर जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीण क्षेत्र के प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक निर्देश भी दिए।

👉जनपद में 15, 16 और 17 अप्रैल को आयोजित प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। इस दौरान 21 चार्ज ऑफिसरों के माध्यम से प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 104 फील्ड ट्रेनरों ने भाग लेकर तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के लिए जलपान एवं भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण भत्ते के रूप में 400 रुपये तथा जनगणना कार्यों के लिए 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

👉जनगणना 2027 इस बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जो दो चरणों में सम्पन्न होगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा, जिसमें मकानों की गणना और सूचीकरण किया जाएगा। इस दौरान एक परिवार के मुखिया से कुल 34 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें मकान, शौचालय, टीवी, फ्रिज, वाहन जैसी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। दूसरा चरण 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा।

👉इस बार प्रत्येक प्रगणक को 150 से 180 घरों की जिम्मेदारी दी गई है और वह HLO ऐप के माध्यम से डेटा फीड करेगा। साथ ही 7 मई से 21 मई तक स्वगणना पोर्टल भी खुला रहेगा, जहां नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।प्रशिक्षण का क्रम आगे भी जारी रहेगा। दूसरा बैच 20, 21 और 22 अप्रैल को तथा तीसरा बैच 23, 24 और 25 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।डिजिटल जनगणना की यह पहल प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सटीक, पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article