28 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

मंडी क्षेत्र के दुकानदारों के उत्पीड़न के खिलाफ उतरी सपा

Must read

 

–सपा जिलाध्यक्ष तनवीर ने एसपी से की शिकायत

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि महानगर के मोहल्ला मोहम्मद ज़ई में मंडी क्षेत्र के दुकानदारों को चौक कोतवाली पुलिस पर बेवजह परेशान कर रही है। इसको लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से मिला और कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कोतवाली के प्रभारी अश्वनी सिंह द्वारा मंडी क्षेत्र के दुकानदारों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। इस पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से निडर होकर अपने प्रतिष्ठान संचालित करने को कहा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना और पार्टी के पक्ष में नारे लगाना सभी का संवैधानिक अधिकार है। यदि पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार से बेवजह उत्पीड़न किया गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, जिवेन्द्र कुमार बाजपेई, सत्येंद्र कुमार यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरताज खान, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पार्थ यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article