32 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

परमाणु-स्पेस रिसर्च पर काम करने वाले 5 अमेरिकी वैज्ञानिक गायब, 5 की रहस्यमय हालत में मौत

Must read

विदेश: परमाणु-स्पेस रिसर्च (nuclear-space research) पर काम करने वाले 5 अमेरिकी वैज्ञानिकों (American scientists) की मौत और गायब होने के मामले में अब व्हाइट हाउस सवालों के घेरे में है। मात्र 3 साल के अंदर यानि 2023 से अब तक ऐसे 10 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें प्रोग्राम से जुड़े वैज्ञानिक या अधिकारी या तो लापता हो गए या संदिग्ध हालात में मारे गए। बुधवार को व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में पहली बार प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट से इन घटनाओं पर सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैंने अभी संबंधित एजेंसियों से इस बारे में बात नहीं की है। मैं ऐसा करूंगी और आपको जवाब दूंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर यह सही है, तो यह निश्चित तौर पर ऐसी बात है जिसे सरकार जांच के लायक मानेगी।” कई लोगों ने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियां इस पैटर्न को गंभीरता से नहीं ले रही हैं या फिर इसे छुपाने की कोशिश कर रही हैं। उनके इस जवाब के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार जिन वैज्ञानिकों के लापता या मौत के मामले आएं है वे सभी अमेरिका की हाई-सिक्योरिटी रिसर्च संस्थाओं से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें लॉस एलामोस नेशनल लैब, NASA का जेट प्रोपल्शन लैब और MIT का प्लाज्मा साइंस एंड फ्यूजन सेंटर शामिल हैं। ये संस्थान न्यूक्लियर हथियार, एडवांस्ड प्रोपल्शन और नई ऊर्जा तकनीकों पर काम करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लापता वैज्ञानिक अपने घरों से अचानक पैदल निकल गए। उन्होंने फोन, वॉलेट और चाबियां तक पीछे छोड़ दीं। यही पैटर्न कई मामलों में देखा गया है, जिससे संदेह और बढ़ा है।

रिटायर्ड एयर फोर्स जनरल विलियम नील मैककैसलैंड का मामला हाल में बहुत चर्चा में रहा। वे 27 फरवरी को अपने न्यू मैक्सिको स्थित घर से गायब हो गए थे। बताया गया कि वे अपने साथ सिर्फ पिस्टल लेकर निकले थे और उनकी पत्नी ने 911 पर कहा कि वे खुद को छिपाने की कोशिश कर रहे थे। जो वैज्ञानिक गायब हुए या मारे गए है उनके नाम मोनिका रेजा, विलियम मैककैसलैंड,स्टीवन गार्सिया, मेलिसा कैसियास, कार्ल ग्रिलमेयर, माइकल डेविड हिक्स, फ्रैंक मैवाल्ड, नूनो लुरेइरो और जेसन थॉमस है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article