38 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

यादगीर में बड़ा हादसा, निजी बस से कार की टक्कर में लगी आग, छह लोगों की मौत

Must read

यादगीर: कर्नाटक के यादगीर (Yadgir) जिले में शुक्रवार को एक कार की निजी बस (private bus) से आमने-सामने की टक्कर हो गई और उसमें आग लग गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुरपुर तालुक के शांतापुरा क्रॉस के पास हुई। कुल मिलाकर, तीन बच्चों सहित आठ लोग कार में सवार थे। उन्हें इलाज के लिए यादगिरि आयुर्वेद संस्थान ले जाया गया। उन्होंने बताया कि उनमें से छह की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों का हवाला देते हुए, पुलिस अधीक्षक पृथ्वी शंकर ने पीटीआई को बताया कि कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल (सीयूवी) का टायर फट गया था, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और निजी बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार में आग लग गई, जिससे उसमें यात्रा कर रहे छह लोगों की जान चली गई।

कुल मिलाकर, तीन बच्चों सहित आठ लोग कार में सवार थे। उन्हें इलाज के लिए यादगिरि आयुर्वेद संस्थान ले जाया गया। उन्होंने बताया कि उनमें से छह की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी के अनुसार, कार में सवार लोग रायचूर जिले के सिरवार तालुका के निवासी हैं। यादगिरि से आ रही गाड़ी रायचूर स्थित उनके गृह नगर जा रही थी, जबकि बस बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस में सवार यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें समय रहते बचा लिया गया। पुलिस ने आगे बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article