कुरनूल जिले में गुरुवार सुबह बोलेरो और लॉरी की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा मंत्रालयम क्षेत्र के पास हुआ, जहां कई यात्री वाहन में फंस गए थे।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता देने की घोषणा की है।


