तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले सियासत चरम पर है, जहां द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पहले ही अपने घोषणापत्र जारी कर चुके हैं। अब अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम भी अपना घोषणापत्र पेश करने जा रही है।
घोषणापत्र में कर्ज माफी, मासिक आर्थिक सहायता और मुफ्त गैस सिलेंडर जैसे वादों की चर्चा है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।


