39 C
Lucknow
Thursday, April 16, 2026

बुलडोजर कार्रवाई: सरकारी जमीन पर बने ईदगाह और इमामबाड़े को किया गया ध्वस्त

Must read

संभल
गुरुवार सुबह एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन देखने को मिला। संभल कोतवाली क्षेत्र के बिछोली गांव में ईदगाह और इमामबाड़े पर भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में कार्रवाई की गई, जहां बुलडोजरों से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई करीब सात बीघा चारागाह भूमि पर हुए कथित अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई है। आरोप है कि इसी सरकारी जमीन पर ईदगाह और इमामबाड़ा का निर्माण किया गया था। मामले में ग्रामीणों की शिकायत के बाद लेखपाल ने 18 जनवरी को तहसीलदार कोर्ट में अपील दाखिल की थी।

इसके बाद 31 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर समाचार पत्रों में नोटिस प्रकाशित किया गया, जिसमें कब्जेदारों को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। हालांकि तय समय सीमा में कोई भी पक्ष सामने नहीं आया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

गुरुवार सुबह एसडीएम निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान इलाके में कई थानों की पुलिस और एक कंपनी पीएसी तैनात रही ताकि किसी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जब पहले कब्जा हटाने के लिए समय दिया गया था, तब निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद नियमों के तहत बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और पुलिस निगरानी जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article