30 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

हिंदी ओलंपियाड में विद्यार्थियों की अद्वितीय सफलता , बढ़ाया भाषा का मान

Must read

 

फर्रुखाबाद । हिंदी संस्थान द्वारा आयोजित हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में सी पी इंटर नेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है।
विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है।
इसके उपलक्ष्य में विद्यालय में छात्रों का सम्मान समारो रखा गया
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया एवं विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अर्पित मिश्रा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान का आधार है तथा विद्यार्थियों को इसके संवर्धन हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए। एम.डी. ज्योत्स्ना अग्रवाल ने कहा कि हिंदी का ज्ञान व्यक्तित्व को समृद्ध बनाता है और शुद्ध भाषा प्रयोग अत्यंत आवश्यक है। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने कहा कि हिंदी हमें हमारी परंपराओं से जोड़ती है और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। प्रभारी प्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने कहा कि हिंदी ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की भाषाई क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में शिवानी मिश्रा, रणवीर सिंह, श्रवण कुमार मिश्रा, नंदिता जैन सहित सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article