27 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

एसपी आरती सिंह ने किए दो थानाध्यक्षों के तबादले, मोहम्मदाबाद-कायमगंज में अदला-बदली

Must read

फर्रुखाबाद। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दो थानाध्यक्षों के तबादले कर दिए हैं। इस आदेश के तहत मोहम्मदाबाद और कायमगंज थानों में तैनात कोतवालों की अदला-बदली की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, विनोद कुमार शुक्ला को मोहम्मदाबाद थाने से स्थानांतरित कर कायमगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मदन मोहन चतुर्वेदी को कायमगंज से हटाकर मोहम्मदाबाद थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी आरती सिंह ने यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए हैं। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article