26 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

गैस एजेंसी पर मारपीट, उपभोक्ता और साथी घायल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Must read

 

हरदोई
मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ में आर ए इंडेन गैस एजेंसी पर एक उपभोक्ता और उसके साथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सिलेंडर लेने पहुंचे दोनों लोगों को कथित रूप से लात-घूंसों से पीटा गया, जिससे वे घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, धानीगंज निवासी नवल किशोर गैस सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद सिराज, ताहिर और उनके दो अज्ञात साथियों ने सिलेंडर मांगने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

इस दौरान नवल किशोर को बेरहमी से पीटा गया। उन्हें बचाने के लिए उनके साथी नीरज आगे आए, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की स्थिति दिखाई दे रही है। वीडियो के आधार पर मामला और गंभीर माना जा रहा है।

पीड़ित नवल किशोर ने घटना की शिकायत पुलिस को दी, जिसके आधार पर थाना मल्लावां में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article