28 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

स्मार्ट सिटी की हकीकत बीच सड़क धंसा वाहन, हादसे का खतरा बढ़ा

Must read

 

शाहजहांपुर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। देवी प्रसाद इंटर कॉलेज रोड पर सड़क के बीचों-बीच धंसी मिट्टी ने गहरे गड्ढे का रूप ले लिया है, जिससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चों के रिक्शे, एंबुलेंस और सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन गड्ढे की वजह से छोटे वाहन फंस रहे हैं और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई बार यहां जाम की स्थिति भी बन जाती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण है कि सड़क कुछ ही समय में धंस गई। लोगों ने जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
नगर निगम और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल सड़क की बदहाल स्थिति स्मार्ट सिटी के दावों पर सवाल खड़े कर रही है और लोग जोखिम उठाकर आवागमन करने को मजबूर हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article