लखनऊ
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को ‘सांसद खेल महाकुंभ 2026’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राजनाथ सिंह ने किया।
इस दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों की प्रस्तुति दी, जिसे देखकर मुख्य अतिथि ने उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।
रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की प्रगति में खेलों की अहम भूमिका है। उन्होंने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सरकार की ओर से खिलाड़ियों को रोजगार और बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया गया। साथ ही ‘खेलेगा यूपी, बढ़ेगा यूपी’ का संदेश भी दिया गया।


