33.3 C
Lucknow
Saturday, October 3, 2026

तहसील समाधान दिवस में 81 शिकायतें पहुंचीं, दो का मौके पर निस्तारण

Must read

 

– सांसद सहित डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें

फर्रुखाबाद। शासन के निर्देश पर शनिवार को ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कुल 81 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से 40, पुलिस से 15, विद्युत से 7, विकास विभाग से 2, चिकित्सा विभाग से 2 तथा अन्य विभागों से संबंधित 15 शिकायतें शामिल रहीं। अधिकारियों के प्रयास से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने पर भी जोर दिया। सांसद ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो : डीएम

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। राजस्व संबंधी मामलों में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर जाकर जांच करें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि तहसील समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें प्रभावी, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार, तहसीलदार सदर विक्रम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चंद्र, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मुरलीधर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article