वलसाड: गुजरात के वलसाड (Valsad) जिले के कपराडा तालुका में बुधवार शाम को एक भरी हुई पिकअप वैन (pickup van) पलट जाने से तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग, साथ ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस सहित एक दल तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, वीरक्षेत्र गांव में एक शादी समारोह से लौटते समय, चढ़ाई चढ़ते वक्त पिकअप वैन के ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हुआ।
कारपाड़ा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डी एन वंजा ने बताया कि वैन में करीब 30 लोग सवार थे, सभी गिरनारा गांव के रहने वाले थे और एक शादी में जा रहे थे। ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के बाद वैन पलट गई, जिससे तीन बच्चों (दो महिलाओं और एक पुरुष) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जानकारी का इंतजार है।
खबरों के मुताबिक, पिकअप वैन जब वीरक्षेत्र के पास से गुजर रही थी, तभी एक पहाड़ी पर उसके ब्रेक फेल हो गए और ड्राइवर का स्टीयरिंग व्हील से कंट्रोल हट गया, जिसके बाद पिकअप वैन बेकाबू होकर पलट गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


