फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी के सामने स्थित पीसीएफ गोदाम से 394 बोरियां खाद चुरा लेने के मामले में भंडार नायक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
गोदाम के भंडार नायक ज्ञानेश कुमार ने थाना कादरी गेट पुलिस को दी गई तहरीर में अवगत कराया कि गोदाम में दो चट्टों में खाद लगी हुई थी जब उसने गोदाम को खोलकर देखा तो पीछे का जंगला टूटा हुआ निकला तो शंका हुई कि कहीं चोरी तो नहीं हुई है। भंडार चेख किया तो 394 बोरियां कम निकली।तलाश करने पर पीछे वाले जंगले से बोरी निकाले जाने के निशान मिले तथा खाद फैली मिली। जिससे साबित हो गया कि इसी तरफ से चोरी की गई है पुलिस ने भंडार नायक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके कार्यवाही शुरू कर दी।
पी सी एफ गोदाम से 394 बोरी खाद चोरी ,मुकदमा दर्ज


