29 C
Lucknow
Saturday, August 29, 2026

High Court का आदेश न मानना ममता बनर्जी को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Must read

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है। कोलकाता पुलिस ने कलकत्ता हाईकोर्ट (High Court) के आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर स्वत: संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की है।

कलकत्ता हाईकोर्ट की ओर से तय की गई शर्तों का पालन नहीं हुआ। 28 अगस्त को कैथेड्रल रोड पर संगठन के स्थापना दिवस प्रोग्राम के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर मामला अदालत और सियासत के बीच शुरू हो गया है।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ केस इस आरोप में दर्ज किया गया है कि कोर्ट ने कार्यक्रम के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक का समय दिया था लेकिन आयोजकों ने तय समय के बाद भी कार्यक्रम जारी रखा। कोलकाता हाईकोर्ट ने 28 अगस्त की मीटिंग के लिए साफ निर्देश दिए थे कि भीड़ 1500 लोगों की हो, और सड़क का एक हिस्सा ट्रैफिक के लिए खुला रखा जाए।

शिकायत के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल समर्थकों ने कथित तौर पर बैरिकेड हटा दिए और पुलिस से धक्का-मुक्की की जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। अफरातफरी का माहौल बनाया. कैथेड्रल रोड के एक हिस्सा पर ट्रैफिक बाधित किया। पुलिस के मुताबिक, ममता बनर्जी और WBTMCP के आयोजकों ने कथित तौर पर आपराधिक साजिश रची और कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है।

वहीं, बंगाल CM शुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि हर जगह भगवा झंडे लहराएंगे, एबीवीपी हर जगह जीतेगी, इंतजार करते रहिए। फिलहाल FIR दर्ज होने के बाद मामला जांच के दौर में है। पुलिस का कहना है कि सभी संबंधित लोगों की भूमिका जांची जाएगी। FIR दर्ज होना अपने आप में आरोप साबित होना नहीं है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article