34.1 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में 138 शिकायतें, पैमाइश में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन

Must read

राजस्व निरीक्षक व लेखपाल पर प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अमृतपुर। तहसील अमृतपुर सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 138 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 55, पुलिस विभाग की 26, विकास विभाग की 22, खाद्य एवं रसद विभाग की 8, विद्युत विभाग की 6 तथा अन्य विभागों की 21 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए जनसुनवाई के दौरान लीलापुर निवासी रामभरोसे पुत्र मुन्नालाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चार भाइयों की लगभग आठ बीघा कृषि भूमि की पैमाइश लंबे समय से लंबित है। कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित राजस्व कर्मियों द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए तथा तत्काल पैमाइश कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया।
इसके अतिरिक्त नगला हूसा निवासी अनुप कुमार ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगीसमाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, उपजिलाधिकारी श्वेता साहू, तहसीलदार शशांक सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article