फर्रुखाबाद। जनपद के विकासखंड राजपुर की ग्रामसभा कढ़हर में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में वृद्ध जनों एवं आम जनमानस के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में जिसमें कुल 130 रोगियों जिनमें 72 पुरुष व 58 महिलाओं ने निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा उपचार प्राप्त किया।
चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने शिविर में आये हुए समस्त रोगियों, उनके परिजनों एवं अन्य उपस्थित समस्त ग्रामवासियों से अपनी व्यक्तिगत ओर अपने आसपास के परिवेश को साफ सुथरा बनाए रखने की अपील करते हुए साफ सफाई, पौष्टिक भोजन, नियमित योग एवं व्यायाम,स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली के महत्व को समझाते हुए तंबाकू रहित दंतमंजन एवं बाजार में खुले में बिकने वाली हानिकारक रंगों एवं उच्च वसा वाली रिफाइंड युक्त तली भुनी चीजों से हमेशा परहेज करने की महत्वपूर्ण सलाह दी। चिकित्साधिकारी ने गर्मी / लू से बचने के विभिन्न उपाय बताये।
निशुल्क शिविर में 130 मरीज ने कराया परीक्षण, ली औषधियां


