37.5 C
Lucknow
Wednesday, June 3, 2026

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का हुआ विस्तार, अमन पटेल को कायमगंज की जिम्मेदारी

Must read

फर्रुखाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा अपनी कार्यकारिणी में विस्तार किया गया ।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कायमगंज नगर के युवा उद्यमी अमन पटेल को अध्यक्ष बनाकर कायमगंज नगर की जिम्मेदारी दी ।
इस मौके पर संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश सह- मीडिया प्रभारी श्री मुकेश गुप्ता ने कहा की फर्रुखाबाद जिले की एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक तहसील कायमगंज में काफी दिनों से हमारे संगठन की इकाई का वहां मौजूद न होना काफी अखर रहा था , वह कमी पूरी हो गई है ।
उन्होंने आगे बताया कि संगठन की मजबूती और विस्तार के वास्ते शीघ्र ही कायमगंज में हमारे संगठन की युवा इकाई और महिला इकाई का गठन भी किया जाएगा । कायमगंज के नगर अध्यक्ष अमन पटेल ने बताया कि उनको जो जिम्मेदारी शीर्ष संगठन ने दी है, वह उसको बखूबी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे और व्यापारी भाइयों की समस्याओं को दूर करने का पूरा भरसक प्रयास करेंगे।
इस मौके पर संगठन की तरफ से मुख्य रूप से आनंद मोहन वर्मा जिला महामंत्री, अरुण गुप्ता अध्यक्ष लिंजी गंज व्यापार मंडल, दीपक गुप्ता,आनंद गुप्ता नगर महामंत्री, आशीष वर्मा, राहुल गुप्ता महेश चंद गुप्ता,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article