34 C
Lucknow
Tuesday, April 21, 2026

यूपी में 24 आईपीएस अफसरों के तबादले, पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल

Must read

लखनऊ।प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी के साथ-साथ कई जिलों के एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। शासन के मुताबिक यह कदम कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक संतुलन के उद्देश्य से उठाया गया है।
फेरबदल के तहत सुजीत पांडे को डीजी फायर सर्विस नियुक्त किया गया है, जबकि प्रवीण कुमार को एडीजी जोन लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। के.एस. इमैन्युअल को डीजी कार्यालय में जीएसओ बनाया गया है। विनोद कुमार सिंह को आईजी मुरादाबाद पुलिस अकादमी नियुक्त किया गया है।
कमिश्नरेट क्षेत्रों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट और राज करन नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद कमिश्नरेट बनाया गया है। अयोध्या रेंज की कमान अब सोमेन बर्मा के हाथों में होगी, जिन्हें डीआईजी रेंज अयोध्या बनाया गया है। संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को जेसीपी कानपुर कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है।
इंटेलिजेंस और तकनीकी सेवाओं में भी फेरबदल हुआ है। अभिषेक यादव को डीआईजी एटीएस लखनऊ, आशीष तिवारी को डीआईजी तकनीकी सेवा लखनऊ और प्रताप गोपेन्द्र यादव को डीआईडी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलों में पुलिस नेतृत्व बदला गया है। कुंवर अनुपम सिंह को एसएसपी जौनपुर, ख्याति गर्ग को एसपी खीरी, यशवीर सिंह को एसपी बस्ती और चारु निगम को एसपी सुल्तानपुर बनाया गया है। अभिनन्दन को एसएसपी सहारनपुर, डॉ. कौस्तुभ को एसएसपी गोरखपुर और अविनाश पांडेय को एसएसपी मेरठ की कमान सौंपी गई है।
अन्य तबादलों में अपर्णा रजत कौशिक को एसपी मिर्जापुर, रवि कुमार को एसपी रायबरेली, सुकीर्ति माधव को एसपी पीलीभीत और सर्वानन टी. को एसपी अमेठी नियुक्त किया गया है। वहीं अनुकृति शर्मा को एडीसीपी नोएडा बनाया गया है।
शासन का कहना है कि यह सभी तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं और इनका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय, जवाबदेही और प्रभावी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इस बड़े फेरबदल के बाद प्रदेश के कई संवेदनशील जिलों और कमिश्नरेट क्षेत्रों में नई कार्यशैली और प्राथमिकताओं के संकेत मिल रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article