31 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

गुड़गांव देवी मंदिर मेला परिसर में दुकानों को लेकर विवाद

Must read

– विहिप-बजरंग दल ने थाने में दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद। गुड़गांव देवी मंदिर मेला परिसर में लगाई गई कुछ दुकानों को लेकर विवाद सामने आया है। बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ दुकानदार अपनी धार्मिक पहचान स्पष्ट किए बिना दुकानें संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि मेला परिसर में कुछ दुकानदारों द्वारा दुकान का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं किया गया था। साथ ही, परिसर में मांस पकाने और खाने की भी शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तिलक अभियान चलाया, जिसका कुछ दुकानदारों ने विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से अपनी पहचान स्पष्ट करते हुए दुकान पर नाम का बोर्ड लगाने की बात कही।

मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने मंदिर कमेटी से भी अनुरोध किया कि भविष्य में मेला परिसर में दुकानें आवंटित करते समय नियमों और धार्मिक स्थल की मर्यादा का ध्यान रखा जाए। वहीं, संबंधित शिकायतों और घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद की ओर से थाना मऊदरवाजा में ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान बजरंग दल के जिला सहसंयोजक रोहन मिश्रा, नगर संयोजक साहिल मिश्रा, जिला विद्यार्थी प्रमुख चंदन, बढ़पुर प्रखंड संयोजक नयन, दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका विधि सिंह, सिद्धांत सिंह, अनिल राजपूत, निहाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article