अयोध्या। जिले के तारुन क्षेत्र के गयासपुर गांव में दुर्गा पूजा देखने गई 7 वर्षीय बच्ची को अगवा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची अपने 10 वर्षीय भाई के साथ पूजा देखने गई थी। इसी दौरान एक अधेड़ व्यक्ति ने उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, भाई-बहन दुर्गा पूजा देखने के लिए गांव गए थे। आरोप है कि इसी दौरान अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को अपने साथ बाइक पर ले जाने का प्रयास किया। घटना का आभास होने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने सतर्कता बरतने की आवश्यकता जताई है।


