31 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

ग्वालियर में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत, 35 से अधिक घायल

Must read

 

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवरात्रि के दौरान शीतला माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान से भरे एक बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार, ट्रक ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए और अनियंत्रित होकर मंदिर की बाहरी दीवार तथा मुख्य द्वार से जा टकराया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बीच हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों और घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी तथा हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article