नवाबगंज
नवाबगंज ईदगाह परिसर में नाले के पानी के जमाव की समस्या पर यूथ इंडिया की खबर का तत्काल असर हुआ है। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईदगाह परिसर की सफाई कराई।
सोमवार दोपहर यूथ इंडिया ने ‘नवाबगंज ईदगाह परिसर में नाले का पानी भराः बकरीद से पहले लोगों में रोष, समाधान की मांग…’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर में बताया गया था कि आगामी बकरीद पर्व से पहले ईदगाह परिसर में नाले का पानी भर जाने से स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों में नाराजगी थी और वे समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे।
खबर का संज्ञान लेते हुए, अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने ईदगाह पर साफ-सफाई के निर्देश दिए। मंगलवार शाम करीब 4 बजे सफाई कर्मचारियों की टीम जेसीबी मशीन के साथ ईदगाह के आसपास सफाई कार्य में जुट गई।
यूथ इंडिया द्वारा प्रकाशित खबर के मात्र 2 घंटे के भीतर ही संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। इसके बाद ईदगाह की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की टोली और जेसीबी मशीन को मौके पर भेजा गया।


