33.2 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में सीढ़ी चोरी के शक में युवक को जंजीर से बांधा

Must read

 

कर्मचारियों पर कानून हाथ में लेने का आरोप, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

विशेष संवाददाता, यूथ इंडिया
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से सीढ़ी चोरी के संदेह में एक युवक को कर्मचारियों द्वारा जंजीर से बांधने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि संदिग्ध युवक को जंजीर से बांधकर सड़क पर घुमाया जा रहा है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कानून हाथ में लेने पर सवाल उठाए हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थितियों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा कानून हाथ में लेने या मारपीट जैसी बात सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीढ़ी चोरी के आरोप की भी अलग से जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article