24.6 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गस्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की और तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग प्रभारी अंकित पटेल व समधन चौकी ने बताया कि बीती 20 अगस्त को वह हमराह सिपाहियों के साथ गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर इस्माईलपुर अंडरपास से सर्विस रोड के पास घेराबंदी कर 50 वर्षीय मो सलीम खान उर्फ बब्लू निवासी इन्द्रानगर कस्बा व थाना गुरसहायगंज को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आर्म्स अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article