43.8 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

कर्ज के जाल में फंसी युवती बनी शातिर चोर, ड्रिंक में नशीली गोली मिलाकर पार कर दिए लाखों के जेवर

Must read

 

फर्रुखाबाद। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव ने एक युवती को अपराध की राह पर धकेल दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में सामने आए चर्चित चोरी कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो सोने के कंगन और लाखों रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने पहले पीड़ित परिवार का विश्वास जीता और फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोली मिलाकर पिला दी। महिला के बेहोश होते ही घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गई।
पूछताछ में युवती ने स्वीकार किया कि उस पर काफी कर्ज था और इसी कारण उसने चोरी की योजना बनाई। चोरी के बाद उसने अधिकांश जेवरात गलवाकर बेच दिए और रकम अपने पास रख ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर शेष बची नकदी और दो सोने के कंगन बरामद कर लिए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आर्थिक संकट और बढ़ता कर्ज किस तरह लोगों को अपराध के रास्ते पर ले जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article