43.8 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Must read

 

फर्रुखाबाद। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा हज-2027 की आधिकारिक घोषणा के बाद इच्छुक हज यात्रियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हज यात्रा पर जाने के इच्छुक आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जारी सूचना के अनुसार हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 20 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट तथा “हज सुविधा” मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

हज चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रत्येक आवेदक को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम धनराशि जमा करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं दिया जाएगा।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट की स्कैन कॉपी, नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक तथा पते का प्रमाण पत्र शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि पासपोर्ट आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी होना चाहिए तथा कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक वैध होना आवश्यक है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने हज यात्रियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले हज-2027 की नीति एवं दिशा-निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर लें। उन्होंने कहा कि हज चयन के बाद सीट निरस्त कराने पर निर्धारित नियमों के अनुसार जमा धनराशि में कटौती की जाएगी, इसलिए पूरी तैयारी और यात्रा की दृढ़ इच्छा होने पर ही आवेदन करें।
प्रशासन ने जिले के ई-सुविधा केंद्रों, मदरसों एवं संबंधित संस्थाओं को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे हज यात्रियों को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। जिला सूचना कार्यालय को भी इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article