एटा। जनपद के बागवाला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी लोगों का समुचित और बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से घायलों को तत्काल आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने और राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है।


