29.2 C
Lucknow
Monday, October 19, 2026

ड्राइवर-नौकरानी की जोड़ी गिरफ्तार! घर से उड़ाए नकदी-जेवर, दोनों गिरफ्तार

Must read

 

1.90 लाख कैश ,चार सोने की चेन, दो लॉकेट सहित अन्य आभूषण बरामद

*दैनिक यूथ इंडिया – ब्यूरो हरदोई*

हरदोई में घर में काम करने वाली नौकरानी और ड्राइवर पर चोरी का आरोप लगा है। कोतवाली शहर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 90 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
मामला आवास विकास मोहल्ले के निवासी अंकित पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय के घर का है। अंकित पाण्डेय ने 17 अक्टूबर 2026 को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर की रात उनके घर से नकदी और सोने के जेवर चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौकरानी जूली कश्यप और उसके साथी सुशील कश्यप को गिरफ्तार किया। जूली हरदोई के हरिपुरवा मजरा चांद बेहटा की निवासी है, जबकि सुशील लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित निरालानगर का रहने वाला है। सुशील अंकित पाण्डेय का ड्राइवर और जूली घर में नौकरानी थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार सोने की चेन, दो लॉकेट, एक जोड़ी टॉप्स, लॉकेट सहित एक मंगलसूत्र और 1.90 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी के नेतृत्व में कोतवाली शहर पुलिस टीम ने की। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article